कोनार डैम में भी मना डीवीसी का स्थापना दिवस

बोकारो थर्मल ः कोनार डैम स्थित सिविल कार्यालय, सीएसआर कार्यालय एवं सब स्टेशन में रविवार को डीवीसी का 77वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। सिविल कार्यालय परिसर में डीवीसी का ध्वजारोहण प्रबंधक सिविल गोपाल महतो ने किया। ध्वजारोहण के बाद डीवीसी स्थापना दिवस का केक गोपाल महतो, पवन कुमार, डॉ बीएन मंडल, सीएसआर कार्यपालक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से काटा। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत सभी कर्मचारियों को एक-एक पौधा वितरण किया गया। पौधा वितरण कार्यक्रम में उक्त अधिकारियों के अलावा विद्यालय के एचएम भरत महतो, राजेश्वर रजक, गोपाल प्रसाद, राकेश, भास्कर, अशोक कपूर, संजय दास, भुनेश्वर, टेकलाल महतो आदि उपस्थित थे। स्थापना दिवस को लेकर कोनार डैम के मुख्य कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों में होर्डिंग लगाया गया। दूसरी ओर कोनार डैम विद्युत सब-स्टेशन में सब स्टेशन एवं जीओएमडी 5 के द्वारा संयुक्त रूप से स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सब स्टेशन में डीवीसी का झंडोत्तोलन डीएन प्रसाद ने किया। उन्होंने इस दिन को सभी कर्मियों को उत्सव के रूप में मनाने को लेकर प्रेरित किया। सब-स्टेशन के होमगार्ड जवानों ने झंडे को सलामी दी और निगम गीत गाया। मौके पर रविंद्र शर्मा, वरूण कुमार, डीपी टुडू, सरजू महतो, बिरसा महतो, डॉ बीएन मंडल, सीएसआर के कार्यपालक सुनील कुमार मौजूद थे। बाद में सभी के बीच मिठाई के पैकेट वितरित किया गया।