भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जनसभा के समय में हुआ बदलाव

बीजेपी नेशनल प्रेसिडेंट

दोपहर 2 बजे के बदले सुबह 10 बजे करेंगे झंडा मैदान में सभा को सम्बोधित

गिरिडीहः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पूर्व घोषित जनसभा के समय मे परिवर्तन हुआ है। पहले 22 जून को जेपी नड्डा झंडा मैदान में दोपहर 02 बजे जनसभा को सम्बोधित करने वाले थे। लेकिन अब उसमे परिवर्त किया गया है। अब जेपी नड्डा 22 जून को सुबह 10 बजे ही गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने दी है।

यहां बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में तय हुआ है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं बोकारो विधायक विरंची नारायण कैंप किए हुए हैं।

Advertisements
Ad 7

Leave a Reply