रांची: झारखंड सरकार ने बुधवार को 56 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का बड़ा तबादला और पदस्थापन कर नौकरशाही में व्यापक बदलाव किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 32 अफसरों का तबादला, 8 को अतिरिक्त प्रभार और 16 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है। यह फेरबदल शासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
तबादला पाए अधिकारियों की सूची और नई जिम्मेदारियाँ:
-
राजेश्वरी बी – विशेष सचिव, वित्त विभाग से निदेशक, पंचायती राज
-
शशि प्रकाश झा – विशेष सचिव, राजस्व व भूमि सुधार से अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
-
नेहा अरोड़ा – विशेष सचिव, पेयजल व स्वच्छता से विशेष सचिव, स्वास्थ्य और झारखंड आरोग्य व एड्स कंट्रोल सोसायटी की परियोजना निदेशक
-
संदीप सिंह – नगर आयुक्त, रांची से विशेष सचिव, वित्त विभाग, साथ ही निदेशक अंकेक्षण और पेंशन-लेखा निदेशालय
-
रविरंजन विक्रम – विशेष सचिव, कृषि से श्रमायुक्त और निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण
-
मनोहर मरांडी – विशेष सचिव, नगर विकास से विशेष सचिव, पेयजल एवं मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन
-
संजय कुमार बेसरा – श्रमायुक्त से परिवहन आयुक्त
-
अक्षय कुमार सिंह – सचिव, JPSC से विशेष सचिव, योजना विकास
-
सूरज कुमार – निबंधक, सहयोग समितियां से निदेशक, SUDA व CCEO स्मार्ट सिटी एवं एमडी, आवास बोर्ड
-
आदित्य कुमार आनंद – निबंधन महानिरीक्षक से निदेशक, पशुपालन
-
सुशांत गौरव – निदेशक, उद्योग से नगर आयुक्त, रांची एवं उपाध्यक्ष, RDA
-
भोर सिंह यादव – निदेशक, भू-अभिलेख से निदेशक, कृषि
-
मनोज कुमार रंजन – अपर सचिव, खान से निदेशक, प्राथमिक शिक्षा
-
सुधीर बाड़ा – अपर सचिव, जनजाति कल्याण से निदेशक, उच्च शिक्षा
-
संदीप कुमार – निदेशक, खेलकूद से सचिव, JPSC
-
राज कुमार गुप्ता – CEO, JAP-IT से अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा
-
गरिमा सिंह – अपर सचिव, योजना से एमडी, झारक्राफ्ट
-
हिमांशु मोहन – CEO, मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग बोर्ड से संयुक्त सचिव, गृह विभाग
-
विजय कुमार सिन्हा – उत्पाद आयुक्त से निदेशक, सामाजिक सुरक्षा
-
दीपक कुमार दूबे – संयुक्त सचिव, नगर विकास से DDC, गोड्डा
-
सौरभ मुवानिया – संयुक्त सचिव, वित्त से DDC, रांची
-
मो. जावेद हुसैन – नगर आयुक्त, मेदिनीनगर से DDC, पलामू
-
आलोक कुमार – संयुक्त सचिव, गृह विभाग से DDC, खूंटी
-
रवि जैन – PD, STP दुमका से DDC, कोडरमा
-
दीपांकर चौधरी – PD, STP जमशेदपुर से DDC, सिमडेगा
-
आशीष अग्रवाल – PD, STP सरायकेला से DDC, रामगढ़
-
अनिकेत सचान – ADM, जमशेदपुर से DDC, दुमका
-
पीयूष सिन्हा – ADM, धनबाद से DDC, देवघर
-
रीना हांसदा – PD, STP गुमला से DDC, सरायकेला
-
शताब्दी मजूमदार – SDO, जमशेदपुर से DDC, बोकारो
-
सैयद रियाज अहमद – अवर सचिव, तकनीकी शिक्षा से DDC, लातेहार
-
संदीप कुमार – निदेशक, खेलकूद से सचिव, JPSC
अतिरिक्त प्रभार पाए अधिकारी:
-
अमिताभ कौशल – सचिव, वाणिज्य कर के साथ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
-
राजेश कुमार शर्मा – सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग के साथ नागरिक सुरक्षा आयुक्त
-
अरवा राजकमल – सचिव, भवन निर्माण, खान, उद्योग व MD, खनिज निगम के साथ खान आयुक्त
-
मृत्युंजय कुमार बरणवाल – मनरेगा आयुक्त के साथ CEO, जलछाजन मिशन
-
किरण पासी – निदेशक, समाज कल्याण के साथ CEO, तेजस्विनी परियोजना
-
वरुण रंजन – MD, JIIDCO के साथ MD, JIADA
-
कर्ण सत्यार्थी – DC, जमशेदपुर के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी और सुवर्णरेखा परियोजना प्रशासक
-
समीरा एस – DC, पलामू के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी
प्रतीक्षारत अफसरों को मिली पोस्टिंग:
-
ए. दोड्डे – विशेष सचिव, राजस्व व निदेशक, भू-अभिलेख
-
शेखर जमुआर – निदेशक, खेलकूद व कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण
-
रवि शंकर शुक्ला – उत्पाद आयुक्त और MD, झारखंड विमरेजेन कॉरपोरेशन
-
कुमुद सहाय – निदेशक, सांख्यिकी
-
घोलप रमेश गोरख – विशेष सचिव, पेयजल व MD, जल जीवन मिशन
-
जिशान कमर – निदेशक, गव्य विकास व MD, कृषि विपणन पर्षद
-
अजय कुमार सिंह – अपर सचिव, जनजाति कल्याण व निदेशक, रामदयाल मुंडा शोध संस्थान
-
नैन्सी सहाय – निदेशक, नगरीय प्रशासन
-
कुलदीप चौधरी – आदिवासी कल्याण आयुक्त
-
शशि रंजन – निबंधक, सहयोग समितियां
-
माधवी मिश्रा – निदेशक, उद्यान विभाग
-
अनन्य मित्तल – CEO, ISLPS
-
जाधव विजया नारायण राव – निदेशक, पर्यटन
-
मेधा भारद्वाज – निबंधन महानिरीक्षक व परीक्षा नियंत्रक, JCECEB
-
विशाल सागर – निदेशक, उद्योग
-
लोकेश मिश्रा – परीक्षा नियंत्रक, JPSC
-
वाघमारे प्रसाद कृष्ण – अपर निदेशक, रिम्स
प्रशासनिक संतुलन और सेवा वितरण में तेजी के उद्देश्य से यह व्यापक बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी महीनों में सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेज़ी लाने के लिए यह कदम निर्णायक साबित होगा। सभी अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता, समयबद्धता और सेवा भाव के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।