बोकारो : वर्ष 1982 में दसवीं उत्तीर्ण छात्रों के संगठन “मैत्री 82” की बैठक सह मिलनोत्सव सिटी पार्क स्थित डैफोडिल रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्षों बाद एकत्रित हुए सहपाठियों ने पुरानी यादों को ताजा किया और छात्र जीवन के अनुभव साझा किए।
मिलन समारोह के दौरान सभी ने आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने तथा जीवन के आगामी चरण को बेहतर ढंग से जीने के उपायों पर चर्चा की। सकारात्मक सोच, स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव और नियमित संवाद को जीवन में महत्वपूर्ण बताते हुए साथियों ने एक-दूसरे को प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ, जहां सभी ने मिलकर आनंद के पल बिताए।

बैठक में अरुण सिंह, शशि कांत शर्मा, दीपक गुप्ता, जामिद कैस, आनंद जी राय, अमरीक सिंह, अमर नाथ राय, विलियम, दिलीप शर्मा, सुब्रतो दास, आरजू, मदन मोहन, प्रमोद कुमार, आशीष सिंहा, पूर्णेंदु सिंह, पूर्णेंदु पुष्पेश, दीपक कुमार, सतनाम सिंह, प्रेम कुमार, रामानंद प्रसाद, मदन मोहन, ददन सिंह, अजय पोद्दार, आनंद मिश्रा, अकबर हुसैन, दिनेश अनुज, हरिहर पाण्डे, डॉ नसीम आजम रामबिहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

