DHARM देखो खेलत हैं रघुनाथ अवध में होली…-ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र admin March 11, 2025 —- होली गीत :—– देखो खेलत हैं रघुनाथ अवध में होली । एक ओरि खेलत भरत मांडवी , एक ओरि सिय रघुनाथ। होली। देखो खेलत हैं रघुनाथ……….. एक ओरि खेलत लखन उरमिला , एक ओरि सिय रघुनाथ। होली। देखो खेलत हैं रघुनाथ……….. एक ओरि रिपुसूदन श्रुतकिरती , एक ओरि सिय रघुनाथ। होली। देखो खेलत हैं रघुनाथ……….. भरि भरि मारत रंग पिचकारी , उड़त अबीर गुलाल। होली । देखो खेलत हैं रघुनाथ……… रचनाकार : ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र