- बड़ा लोहंडा निवासी नाबालिग किशोर को उसके दोस्त व पिता ने झूठे चोरी के मामले में घर में बंदकर की मारपीट, सदर अस्पताल में कराया इलाज
साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा लोहंडा निवासी नाबालिग किशोर सूरज कुमार उम्र 16 वर्ष पिता लेदारी मंडल शनिवार दोपहर 3 बजे जब राजकीय बुनियादी विद्यालय अदरो से पढ़ाई करके अपने घर वापस आया तो उसका दोस्त अमर कुमार मंडल उसे अपने घर पर कुछ काम करवाने की बात कहकर उसे अपने साथ लेकर चला गया। जहां दोस्त के घर पर पहुंचने के बाद नाबालिग किशोर सूरज कुमार के दोस्त एवं उसके पिता अजय मंडल ने अपने घर में बांधकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए घायल कर दिया और घर में पिछले दिनों हुई चोरी का आरोप उसके ऊपर लगाने लगा। उधर रविवार की सुबह नाबालिग किशोर को दोस्त व उसके पिता ने अपने घर से मारपीट करते हुए भगा दिया जिसके बाद नाबालिग किशोर अपने घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन रविवार दोपहर 2 बजे उसका इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋतुराज ने फौरन इलाज किया। वही झूठे चोरी के मामले में मारपीट करने के मामले को लेकर नाबालिग किशोर के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देने की बात कही है।

