सरायकेला : केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया में ग्रेजुएशन नाइट 2025 का आयोजन

प्रथम ISC बैच को दी गई भावभीनी विदाई

सरायकेला : गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन नाइट 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम ISC बैच के छात्रों को औपचारिक रूप से विदाई दी गई। कार्यक्रम में कुल 73 छात्र-छात्राएँ स्नातक हुए, जो आगे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे।

इस बैच में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के छात्र शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी छात्रों को उनके शैक्षणिक योगदान एवं उपलब्धियों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक श्री शरत चंद्रन एवं शैक्षणिक निदेशक श्रीमती लक्ष्मी आर ने छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रथम ISC बैच विद्यालय के इतिहास में एक मील का पत्थर है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, भावनाओं और गर्व से भरा रहा।

Advertisements
Ad 7