चंदनकियारी में आदिवासी सेंगेल अभियान ने दिया धरना

बोकारो ः चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगेल‌ अभियान द्वारा चंदनकियारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश मुर्मू के नेतृत्व में सभी गांव-समाज में संविधान, कानून और जनतंत्र लागू करने की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सेंगेल के सात-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चंदनकियारी बीडीओ राजीव कुमार सिंह के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सुपुर्द किया।

धरना में झारखंड प्रदेश‌ संयोजक करमचंद हांसदा, बोकारो जिला अध्यक्ष सह बोकारो जोनल हेड सुखदेव मुर्मू, झारखंड प्रदेश संयोजक जयराम सोरेन, चंदनकियारी प्रखंड सेंगेल परगना भुटेल टुडू, पश्चिम महाल पंचायत सेंगेल परगना बबलू बास्के, सिमोलटांड़ विलेज सेंगेल टावर सोनी मुर्मू, कृष्णा किस्कू, अजय किस्कू, जीतलाल मुर्मू, घोसलडंगा माझी हाड़म राजाराम मुर्मू, पीतन मरांडी, साजिद हांसदा, सुनीता मुर्मू, सीमा टुडू, मेनका मुर्मू, नीलिमा हेम्ब्रम, अंबिका किस्कू, बबीता मुर्मू, सुनीता बेसरा, मुस्कान बेसरा, बेलोनी बेसरा, चूड़ामणि मुर्मू, वैशाखी हांसदा, रुपमणि किस्कू, सिमोली बास्के, सोनी बेसरा, सावित्री हांसदा सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 7