प्रस्तुत है शरणागत भजन के रूप में मेरी ये रचना :——
मैं तेरा पुकारूँ नाम हे स्वामी ,
कब आओगे राम ।
काम क्रोध मद लोभ के वश हो ,
भूल गयो तोहे प्रभु जी ।
अब प्रभु आयो तेरी शरन में ,
राखो कृपानिधान ।
हे स्वामी कब आओगे राम ।
मैं तेरा पुकारूँ नाम………..
गणिका गिद्ध अजामिल तारे ,
अधम नीच पापी उद्धारे ,
दिये परमपद धाम ।
हे स्वामी कब आओगे राम ।
मैं तेरा पुकारूँ नाम………..
शबरी अहिल्या कसाई तारी ,
अब प्रभु आई मेरी बारी ,
तारो दयानिधान ।
हे स्वामी कब आओगे राम ।
मैं तेरा पुकारूँ नाम………..
रचनाकार :

ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र

