प्रस्तुत है मेरी ये रचना होली गीत :——-
कन्हैया संग होली खेलो री सखी ।
मलि मलि गाल गुलाल लगाओ ,
भरि पिचकारी रंग बरसाओ ,
अँग अँग रंग लगाओ री सखी ।
कन्हैया संग होली……………
पीताम्बर अँगिया रंग डारो ,
साँवरिया करि डारो कारो ,
साँवरे को रँग में डुबाओ री सखी ।
कन्हैया संग होली……………
ऐसो रंग रँगे गिरधारी ,
अँगिया हो गइ कारी कारी ,
साँवरे को रंग में रँगाओ री सखी ।
कन्हैया संग होली……………
रचनाकार :

ब्रह्मेश्वर नाथ मिश्र

