बोकारो एसपी ने रात में गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा

बोकारो : पुलिस अधीक्षक बोकारो ने 20 सितंबर की रात सेक्टर-4 और चीराचास थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती व्यवस्था का निरीक्षण किया। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने पुलिस टीमों के क्षेत्र भ्रमण और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान गश्ती दल और रक्षक राइडर्स को थाना क्षेत्रों के संवेदनशील व चिन्हित स्थानों, आवासीय इलाकों, सुनसान जगहों तथा पूर्व में चोरी से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया।