बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर मोतीलाल की मुंबई में मौत

मृतक मजदूर मोतीलाल सोरेन का फाइल फोटो

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना अंतर्गत जोबर पंचायत के प्रवासी मजदूर 32 वर्षीय मोतीलाल सौरेन की बुधवार की रात मुंबई कल्याण में हाइवा केबिन में सीमेंटेड गेट का मलबा गिरने से मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार मोतीलाल सौरेन छह माह पूर्व ही रोजगार की तलाश में मुंबई के कल्याण गया था। वह वहां हाइवा ड्राइवर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत की खबर मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसर गया है। मृतक अपने पीछे पिता रगाई सौरेन, माता, पत्नी आरती देवी, 17 वर्षीय पुत्र नीतिश सौरेन और 15 वर्षीया पुत्री मनिषा सौरेन को छोड गया है।

हादसे की सूचना जोबर पंचायत के मुखिया चेतलाल महतो ने प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करनेवाले सामाजसेवी सिकन्दर अली को दी। सूचना पर अली मृतक के परिवार वालों से मिल हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि मृतक का शव मुंबई से उनके पैतृक गांव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 7

Leave a Reply