भाजपा विधायकों का विधानसभा परिसर में धरना, सभी विधायक रात भर परिसर में ही जमीन पर सोए

रिपोर्ट : पूर्णेन्दु पुष्पेश 

रांची: झारखंड विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के बाद अपनी मांगों को लेकर भाजपा विधायकों ने वेल में धरना दिया। करीब 7:30 घंटे बाद, रात 9.50 बजे, मार्शल ने विधायकों को बाहर निकाल दिया।

इसके बाद, सभी भाजपा विधायक विधानसभा परिसर में ही धरने पर बैठ गए। भाजपा विधायक 15 मुद्दों पर सरकार को घेर रहे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब मांग रहे थे। जवाब नहीं मिलने पर, वे वेल में ही धरने पर बैठ गए।

मार्शल के बाहर निकालने के बाद, सभी विधायक परिसर में धरने पर बैठे रहे। पार्टी ने उनके लिए बाहर से खाना मंगवाया, जिसमें करीब 70 लोगों का खाना आया।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित सभी विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन 2019 में झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं और झूठी सरकार के खिलाफ भाजपा विधायकों ने ऐतिहासिक रूप से विधानसभा के अंदर धरना-प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वे रात भर वहीं रहेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

विधायकों ने चेतावनी दी कि जब तक राज्य के युवाओं के साथ न्याय नहीं होगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार या तो माफी मांगे या 5 लाख प्रतिवर्ष के हिसाब से 25 लाख युवाओं की नौकरी का हिसाब दे।

विधायक भानु प्रताप शाही और बिरंची नारायण ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री जवाब नहीं देंगे, वे परिसर से नहीं हटेंगे।

 इस दौरान कुछ विधायकों की तबियत भी बिगड़ी और वहीँ परिसर में ही डॉक्टर द्वारा उनके मेडिकल जांच भी गए।

सभी विधायक रात भर परिसर में ही जमीन पर सोए। न्यूज़ बनने तक विधायकगण एक-एक कर जग रहे थे। आज के घटनाक्रम के सनसनीखेज होने का अंदेशा है।