बोकारो ः डीपीएस चास ने 24वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर और 13वीं राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण और 6 रजत पदक के साथ द्वितीय उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया है। विदित हो कि यह प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई 2024 तक आइडियल इंटरनेशनल स्कूल रांची में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों – जूनियर तथा सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में थी। सब जूनियर बालक वर्ग में विद्यालय के जय हांसदा व अक्षत नमन तथा बालिका वर्ग में प्रेरणा टुडू, श्रेयांसी स्वर्ण पदक विजेता रहे। वहीं सब जूनियर वर्ग में पीयूष राज तथा शिवांश ने रजत पदक हासिल किए। इसी प्रकार, जूनियर वर्ग में अनमोल कुमार, राज टुडू व अभिषेक महतो ने स्वर्ण पदक हासिल किया तथा बालिका वर्ग में जया महतो स्वर्ण पदक विजेता रही।
जूनियर वर्ग में रजत पदक विजेताओं में शुभम रे, विवेक महतो, अनिमेष बाउरी और सौम्या शामिल रहे। विद्यार्थियों की सफलता पर डीपीएस चास की चीफ मेंटर डॉ. हेमलता एस. मोहन, प्रो-वाइस चेयरमैन एन. मुरलीधरन, डीएस मेमोरियल सोसायटी चास के सचिव सुरेश अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्या दीपाली भुस्कुटे तथा प्रधानाध्यापिका सुदेशना सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

