
गिरिडीह : वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव के दौरान गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आशुतोष वर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन का दो मामला गिरिडीह कोर्ट में लंबित था। उक्त दोनों मामले में गुरुवार को गिरिडीह की अदालत ने क्लीन चिट देते हुए बरी कर दिया है। उनके अधिवक्ता रहे अभय सिन्हा ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे उस दौरान उनके विरुद्ध गिरिडीह अदालत में आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमा हुआ था। जिनमें उन्हें क्लीन चिट मिल गया है।
चुनाव के दौरान हुए थे कुल सात मुकदमे :
वहीं आशुतोष वर्मा ने बताया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन पर कुल सात आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमा हुआ था। जिसमे तीन मुकदमा मे उन्हें धनबाद कोर्ट ने क्लीन चिट दिया। वहीं दो मुकदमा में रांची उच्च न्यायालय से उन्हें क्लीन चिट मिली। जबकि आज गिरिडीह अदालत ने उन्हें दो मुकदमा में क्लीन चिट दिया है।
वर्ष 2024 का चुनाव गिरिडीह से लड़ेंगे :
उन्होंने आगामी लोकसभा के चुनाव में पुनः गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने सम्बन्धी पूछे गये सवाल पर उन्होंने हामी भरते हुए कहा कि वह निश्चित तौर आगामी लोक सभा का चुनाव लड़ेंगे। किस दल के टिकट से चुनाव लड़ेंगे इस सवाल के जवाब में उन्होंने समय का इंतज़ार करने की बातें कही। हालांकि उन्होंने इशारे इशारे में यह जरूर कहा कि कई राजनीतिक दलों के आलाकमान उनके सम्पर्क में हैं। जिनके साथ उनका सही तालमेल बैठेगा उसी दल के टिकट से वह लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
एक मज़बूत सांसद की गिरिडीह को जरूरत :
उन्होंने कहा कि गिरिडीह को एक डेडिकेटेड और मजबूत सांसद की जरूरत है। कहा कि यहां प्रचुर मिनरल्स भरे पड़े हैं।जो यहां के मिनरल्स का सदुपयोग करा इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सके वैसे सांसद की इस क्षेत्र को नितांत आवश्यकता है।

