- लगभग 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, हो रही कार्रवाई
बोकारो: शनिवार को अजय नाथ झा ने बताया कि जिले में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाहें फैलाने के मामले सामने आए हैं। जांच में पाया गया है कि करीब 300 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा सुनियोजित ढंग से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की गईं।
भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कार्रवाई
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर अफवाह फैलाने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई कर रहा है।
आमजन से अपील
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट खबर, वीडियो या सोशल मीडिया संदेश पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और उसे आगे साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।
कानून हाथ में लेने पर भी कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाहों के आधार पर किसी के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट या हिंसा करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

