भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

पेटरवार। पेटरवार भाजपा कार्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके राजनीतिक संघर्ष, राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व और विचार आज भी देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।