पीकअप वैन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, एक गम्भीर

गावां(गिरिडीह)। गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जब हादसे में कई अन्य टेम्पो सवार यात्री घायल हो गए।

यज्ञ देखने सांख जा रहे थे लोग :

जानकारी के अनुसार टेंपू में बैठकर सभी यात्री यज्ञ देखने सांख जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में टेंपू पर सवार भेलवा गांव निवासी 60 वर्षीय चेतलाल यादव पिता मोती यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेम्पू पर सवार अन्य यात्री घायल हो गये। जिनमे जगदीश यादव की पत्नी गायत्री देवी को गंभीर चोटें आई।

गम्भीर रूप से घायल महिला गिरिडीह रेफर :

घटना के बाद बादीडीह पंसस अशोक यादव ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

परिजनों ने किया सड़क जाम :

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर पटना डोरंडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। वहीं सुचना मिलने पर जिप सदस्य पवन चौधरी, थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात समेत कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मृतक के परिजन पुलिस को शव उठाने देने से इंकार कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। अंतिम सूचना मिलने तक ग्रामीण व परिजन सड़क को जाम पर डटे थे वहीं पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास करने में जुटी थी।

रिपोर्ट ; दिलीप रविदास

Leave a Reply