रोमांटिक टुकड़े में उत्कृष्ट अभिनय के लिए मुंबई में सम्मानित हुए अमिय कश्यप

 

मुंबई :

हाल ही में देशभर में प्रदर्शित हुए हिंदी फीचर फ़िल्म रोमांटिक टुकड़े में विधायक भगवान सिंह के किरदार को बखूबी पर्दे पर जीवंत करने वाले सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप को मुंबई में “यूथ आईकन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को मुंबई के अँधेरी वेस्ट स्थित शीबा मिडिया वर्क परिसर में संस्था के निदेशक शीबा शेख एवं गणेश साहू ने अभिनेता को उक्त सम्मान से सम्मानित किया।

अमिय कश्यप को सम्मानित करते हुए शीबा शेख ने कहा की हमारी संस्था देश के वैसे चर्चित शख्सियतों को सम्मानित करती रही है जिनका किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान रहा है। शीबा ने कहा की अपनी हिंदी फ़िल्म रोमांटिक टुकड़े में अभिनेता अमिय कश्यप ने अपने स्वाभाविक अभिनय के माध्यम से अपने पात्र को जीवंत कर दिया एवं आने वाले समय में भारतीय सिनेमा जगत को इनसे बहुत उम्मीदें हैं।

कार्यक्रम के आयोजक गणेश साहू ने कहा कि पिछले दिनों सुप्रसिद्ध अभिनेता रंजीत, हास्य कलाकार सुनील पाल एवं फूल सिँह आदि को भी उक्त सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।बताते चलें कि लगभग डेढ़ दर्जन फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले अभिनेता अमिय कश्यप बेगूसराय के मंसूरचक से जुड़े हुए हैं एवं बिहार की सभी क्षेत्रीय भाषाओं में अभिनय करने वाले पहले अभिनेता बनने का गौरव भी इन्हें प्राप्त हो चुका है। इनके सम्मान मिलने की ख़बर से प्रशंसकों में ख़ुशी की लहर है।

Leave a Reply