महिलाओं को आगे आकर समाज को दिशा दिखाने की जरूरत ः सुनीता

गोमिया ः गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी पंचायत भवन में महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी की अध्यक्षता में बैठक रखी गई, जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी चितरंजन साव उपस्थिति रहे। बैठक में महिलाओं के स्वावलंबन व सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। बैठक में जिप अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज एक महिला पूरे बोकारो जिला का नेतृत्व कर रही है। अब महिलाएं काफी सशक्त हो चुकी हैं और ऐसा कोई काम नहीं है, जो पुरुषों के मुकाबले वह नहीं कर सकतीं। महिलाओं को आगे आकर समाज को दिशा दिखाने की जरूरत है। महिला सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, तभी देश का विकास सही मायने में सार्थक होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एचपीएच स्वयंसेवी संगठन से जोड़ा गया, जिसमें महिलाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। आज की नारी हर क्षेत्र में आगे है और कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पास जानकारी का अभाव और समाज का संकोच है। इसलिए वैसे हर क्षेत्र, गांव-गांव में जाकर जानकारी देना और उत्साहित करना करना है। उन्हें एचपीएस एनजीओ से जोड़ना है। बैठक में आशा कुमारी, लीलावती देवी, जयंती देवी, ममता देवी, मजहबी खातून, सबीना खातून, मंजू राज, रीता देवी, पुष्पा पांडेय, रेशमा खातून, सीता देवी, मीना देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी, बेबी देवी आदि कई महिलाएं उपस्थित थीं।