27 से 29 मई तक 24वा झारखंड राज्य युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो में

बोकारो  :: 27 से 29 मई तक 24वा झारखंड राज्य युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा एम जी एम एच् एस स्कूल सेक्टर4 में आयोजित किया जा रहा है।
आज एम जी एम एच् एस स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित 24वे झारखंड राज्य युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के बिभिन्न जिलों की बालक एवम बालिका की  कुल 24 टीमें भाग ले रही है। जिसमें पूर्वी सिंहभूम बास्केटबॉल संघ, पश्चिमी सिंहभूम बास्केटबॉल संघ, जमशेदपुर बास्केटबॉल संघ, रांची, जेप 1, बोकारो स्पोर्ट्स एसोसिएशन, दुमका, रामगढ़, हजारीबाग, सरायकेला,धनबाद , बोकारो, जामताड़ा जिले की एवम यूनिट की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में ही  बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की बालक एवं बालिका की टीम का चयन किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय खिलाडी और प्रशिक्षक सह जे बी ए के सचिव जे पी सिंह, अध्यक्ष हरभजन सिंह( ओलिंपियन) एवं कई अंतराष्ट्रीय खिलाडी भी उपस्थित रहेंगे।
एम जी एम एच् एस एस स्कूल के प्राचार्य सह प्रतियोगिता के संरक्षक फादर रेजी सी वर्गिस ने कहा कि यह हर्ष का विषय है बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा ये आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था विद्यालय प्रांगण में ही कि गई है। हमारी कोशिश है कि एक अच्छा खेल का माहौल समाज में बनाया जाय।
बोकारो जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल ठाकुर ने जानकारी आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता को बेहतर बनाने के लिए बोकारो जिला ओलंपिक संघ भी पूरी तैयारी कर रहा है। पूरी प्रतियोगिता सुबह एवम शाम मव दूधिया प्रकाश में खेला जाएगा।
इस अवसर पर बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार, राम लखन मिस्त्री, कुणाल कुमार, संदीप भोला, मनोज दुबे, सुधीर कुमार, रण विजय ओझा, हारून, सौरव कुमार, मीनाक्षी कुमारी, राजेश्वर सिंह, राजीव सिंह एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे। वही बी डी बी ए के संरक्षक प्रकाश सिंह, अध्यक्ष मनीष सिंह, निखिल ओझा, बिपिन सिंह ने दुरभाष द्वारा अपनी शुभकामनाएं दी।