भाजपा नगर इकाई ने बूथ स्तर पर चलाया “मेरी माटी मेरा देश” अभियान

 

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई द्वारा केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार रविवार को “मेरी माटी मेरा देश” मिट्टी को नमन वीरों का वंदन एवं राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान की शुरुआत की गई।

इस “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम का शुभारंभ नगर क्षेत्र के बूथ संख्या 64, 65, 66, 67, 68, 69, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77 एवं शक्ति केंद्र 16, 17 एवं 18 से की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से मिले और कलश में एक मुट्ठी माटी लिया।

अभियान का नेतृत्व नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा ने किया। मौके पर प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री संदीप डंगाइच, नगर महामंत्री सिंकु सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीत सिंह पप्पू, ज्योति शर्मा, वार्ड पार्षद सह जिला मंत्री गुड़िया देवी, समीर दीप, मोतीलाल उपाध्याय, हरीश सिन्हा, कमलेश सिन्हा, नीलू सिन्हा,अमित आर्य, आदित्य यादव, नवनीत सिंह, भोलानाथ, रणधीर सिंह, मिथलेश कुमार समेत सभी बुथ स्तरीय कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply