मुंबई से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की इटारसी में मौत

मध्यप्रदेश के इटारसी स्टेशन पर मृत पड़ा प्रवासी मजदूर

गिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्लीबार निवासी प्रवासी मजदूर संजय मंडल पिता बालकी मंडल की मुम्बई से घर लौटने के क्रम में मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन में मौत हो गयी।

प्रवासी मजदूर का फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार संजय मंडल मुम्बई में टाइल्स-मार्बल लगाने का काम करता था। वह मुंबई से मुम्बई-हावड़ा मेल से वापस अपने घर लौट रहा था। बुधवार की रात इटारसी स्टेशन पर उसकी अचानक तबीयत बिगडने लगी। कोई कुछ समझ पाता तब तक उसकी मौत हो गयी। मृतक मजदूर अपने पीछे पत्नी ललिता देवी के अलावे एक 12 वार्षि पुत्र और एक 08 वर्षीया पुत्री छोड़ गया है। संजय के मौत की खबर मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार के लिये मदद की गुहार लगाया।

Leave a Reply