तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

बिरनी/गिरिडीह : बिरनी थाना क्षेत्र के बरहमसिया कोवाड मुख्य मार्ग में मरकोडीह के समीप हाइवा के चपेट में आने से बीते रात एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सरण्डा गांव निवासी भुन्नु पासवान के 20 वर्षीय पुत्र सन्नी पासवान के रूप में हुई।

घटना के सम्बंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सन्नी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार हो यज्ञ देखने जा रहा था। मरकोडीह के समीप आगे जा रही हाईवा को ओवरटेक करने के चक्कर मे बाइक पर पीछे बैठे सन्नी पासवान सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पत्थर लोड हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बाइक में उसके अन्य दोस्त सुरक्षित बताये जाते हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगो ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। आक्रोशित लोगों का कहना था कि इस सड़क से अक्सर ओवरलोड हाईवा काफी तेजी से गुजरता है जिससे आये दिन दुर्घटना घटित होती रहती है।
घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना मृत्युंजय सिंह प्रभारी सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को काफी मशक्कत से समझा बुझा कर जाम हंटवाने में सफल हुए। बाद में पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गयी और सोमवार सुबह उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply