जबतक मोदी ज़िंदा है दलितों, आदिवासियों, पिछडो के आरक्षण को रत्ती भर भी धर्म के आधार पर नही बांटने दूंगा

 

पलामू :
शनिवार को पलामू लोकसभा में आयोजित महा विजय संकल्प सभा में पीएम नरेंद्र मोदी झारखण्ड की जनता से मुखातिब थे। पीएम ने कहा कि पंडाल छोटा पड़ गया है। प्रशासन के लोग जनता को अंदर आने दे, सुबह के 10.30 बजे इतनी बड़ी रैली करने की हिम्मत मुझमे नही है। पूरी टीम को बधाई है। यह धरती शाहिद नीलाम्बर पीताम्बर की धरती है इस जमीन को प्रणाम करते हुए, इतनी बड़ी संख्या में आती माताओं बहनों का प्यार मैं कभी नही भूल सकता हूँ

पीएम ने कहा कि आप सब अपने एक वीते के महत्व को अच्छे से जानते है। 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गयी। 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके वोट ने बीजेपी एनडीए की सरकार बनाई। और परिणाम यह हुआ कि आज भारत का पूरी दुनिया मे डंका बज रहा है। 500 वर्षों से हमारी कितनी ही पीढियां संघर्ष करती रही, इंतज़ार करती रही, लाखों लोग शहीद हुए, 500 वर्ष का अविरत संघर्ष चलता रहा अयोध्या में। आपके वोट की ताकत यह है कि 500 वर्षों के इंतजार खत्म हुआ।

 

उन्होंने कहा कि देश कि आज़ादी के बाद से ही जम्मू कश्मीर में धमाके और गोला बारूद की धमक रहती थी। लेकिन आपके एक वोट ने धारा 370 को जमींदोज़ कर दिया। आये दिन झारखंड छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिसा में यकहँ तक कि पशुपति से तिरुपति तक नक्सलवाद धरती को लहूलुहान करता रहा। कि माताओं ने अपने बेटे को खो दिया। लेकिन आपके एक वोट ने कितनी माताओं के बच्चों को बचा लिया और नक्सलवाद से मुक्ति दिलवा दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भारत मे बम विस्फोट होता था और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान को लव लेटर भेजते थे। सरकार अमन की बात करते थे और पाकिस्तान खून की होली खेलते थे। लेकिन आपके एक वोट ने मुझे ये ताकत दी कि मैंने साफ कह दिया “enough is enough”, यह नया भारत है घर मे घुस कर मारता है। सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया। झारखंड के कई बेटों ने शहीद होकर माँ भारती की लाज रखी है। आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सरकार दुनिया भर में जा कर रोती थी। लेकिन आज स्थिति यह है कि पाकिस्तान दुनिया मे जा कर रो रहा है। बचाओ बचाओ कर रहा हैं। आज मजबूत भारत को मजबूत सरकार ही चाहता है। मजबूत सरकार के लिए मोदी सरकार।

उन्होंने कहा कि देश की सेवा करते हुए मुझे 25 वर्ष हो गया लेकिन आज तक मेरे ऊपर एक रुपये के घोटाले का भी आरोप नही है। देश की सभी माताओं और बहनों की दुआ ही काफी है। मोदी मौज नही मिशन के लिए पैदा हुआ है। जेएमएम कांग्रेस के नेताओं ने देश के पैसा से अपार धन इकट्ठा किये हुए है मेरे पास एक साईकल और घर तक नही है। जेएमएम और कांग्रेस अपने बच्चों के लिए धन कमा रहे है। लेकिन भारत की 140 करोड़ जनता ही मेरा परिवार है और मैं अपनी विरासत में आने वाले पीढ़ी को विकसित भारत दे कर जाऊँगा। आपके अगली पीढ़ी को वो सब नही देखने दूंगा जो मैंने देखा है।

उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी को जिया है। गरीब की ज़िंदगी कितनी तक़क्लिफ होती है उससे मैं गुजर कर आया हूँ इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की योजना मेरे अपने जीवन से प्रेरणा ले कर लागू करवाया है।जब मैं लाभुक सेमिलता हूँ तो मेरे आंसू निकल जाता है। उ की खुशी देखा कर मैं भी खुश हो जाता हूँ। गरीब अपना पेट बांध कर मां को सोते नही देखा , जिसने लोटा भर पानी पी कर अपनी भूख मिटाते नही देखा, जिसने अपनी माँ को बीमारी छिपाते नही देखा वो मोदी की पीड़ा नही समझ सकता। कांग्रेस को मोदी की आंसू देख खुश होते है।

उन्होंने कहा कि जाके पाँव ने फाटे पिवाई, सो का जाने पीर पराई। कांग्रेस गर्व से कहते है कि उनके घर मे कई प्रधानमंत्री थे। चांदी के चमच्च से खाते रहे। मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से आगे बढ़े है वो मुझे आशीष देते है। यही मेरी पूंजी है। कांग्रेस के सहयोगी ने पलामू को भी अपने हाल में छोड़ दिया था। दिल्ली में बैठे लोगों को पलामू की जानकारी तक नही है। यहां दलित आदिवासी पिछड़े भी रहते है। पलामू को पिछड़ा जिला कह कर बदनाम किया जाता था। 2014 में जब मुझे सेवा का मौका मिला तो मैंने पिछड़ा जिलों को आकांक्षी जिला कहा और इन जिला को होनहार जिला बनाने का प्रयास शुरू किया। मैने देश के अच्छे अधिकारी को पलामू में लगाया। और आज पहले और आज में आसमान जमीन का अंतर है। पहले 100 में से 14 को ही पक्का मकान था आज पलामू के हर घर को पक्का मकान बनाने के प्रयास किया जा रहा है। तीसरी बार की मोदी सरकार में सभी को पक्का मकान बनेगा। मेरे लिए मेरी जनता ही मोदी है। मेरे तरफ से आप गक्रांति दे देना। पहले 100 में से 80 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर थे। आज हर घर हर स्कूल में बिजली है। पहले 100 में से मात्र 3 ग्राम पंचायत में इंटरनेट था आज हर गांव में इंटरनेट है।

उन्होंने कहा कि मेरा यह मेहनत आपकी और आपके बच्चों एयर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि मोदी यहां रोजगार बढ़ाना चाहता है। लेकिन कांग्रेस और जे एमएम की नजर आपके जमीन जायदाद पर पड़ गयी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता का xray करने का योजना तैयार किया है। जिसमे आपके जमीन, पूंजी की जांच करवाएं और उससे अपना हिस्सा ले कर अपने वोट बैंक को दे देंगे। कांग्रेस और indi गठबंधन ने कहा कि एससी एसटी का आरक्षण छीन लेना चाहते है। यह हमारे संविधकन में है कि भारत मे धर्म के आधार पर आरक्षण नही दिया जाएगा। लेकिन अब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आरक्षण में डाका डालकर संविधान को बदल कर आपका हिस्सा मुसलमानो को देने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जबतक मोदी ज़िंदा है दलितों,आदिवासियों पिछडो के आरक्षण को रत्ती भर भी धर्म के आधार पर नही बांटने दूंगा। मैन आदिवासी हितों को सर्वोपरि रखा है। मैं पहला पीएम हूँ जो उलिहातू गया। 2025 में मैन तय किया है कि बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पूरे देश मे मनाई जाएगी। 2025 जनजातीय गौरव वर्ष मनाई जाएगी। 24000 करोड़ की जनजातीय विकास के लिए राशि दी है।

उन्होंने कहा कि एनडीए सबका साथ सबका विकास के साथ काम करती है। झारखंड में आजसू पार्टी के साथ मिलकर काम एनडीए करेगी। पलामू के प्रत्याशी बी डी राम बहुत ही सरल है। 13 मई को अपना बूथ जीतना है। पोलिंग के दिन रामधुन करते हुए मतदान को जाएं।

पीएम ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जा कर कहे कि मोदी जी आये थे और कहना कि मोदी जी ने आपको जय श्रीराम कहा है।

कार्यक्रम में अमर कुमार बाउरी, नेता प्रतिपक्ष; बी डी राम, प्रत्याशी; रामचंद्र चंद्रवंशी, विश्रामपुर विधायक; भानु प्रताप शाही, भवनाथपुर विधायक; आलोक चौरसिया, डाल्टेनगंज विधायक; पुष्पा देवी, छतरपुर विधायक; कुशवाहा शशीभूषण मेहता, पांकी विधायक;
कमलेश सिंह, हुसैनाबाद विधायक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply