मत डारो रंग रघुबीरा ।
मोरी भीगत चुनरिया चीरा रे ।
मत डारो रंग……………
घर से निकली अवध गुजरिया ,
भरि भरि झोरी अबीरा रे ।
मत डारो रंग……………
भरि भरि मारत रंग पिचकारी ,
रंग गए रघुबीरा रे ।
मत डारो रंग……………
झूमत अवध नगर नर नारी ,
बाजत ढोल मजीरा रे ।
मत डारो रंग……………
.