झारखंड से शुरू होगा राष्ट्रीय सफर, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा फैशन और मॉडलिंग का मंच
रांची | 11 अगस्त 2026
राजधानी रांची के प्रेस क्लब में मंगलवार को भारत के नए सौंदर्य एवं प्रतिभा मंच ‘मिस भारत 2026’ का आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं लॉन्च समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘मिस भारत 2026’ के आधिकारिक पोस्टर के साथ आगामी ग्रैंड फिनाले के क्राउन का भी भव्य अनावरण किया गया।
‘मिस भारत 2026’ का आयोजन वर्ल्ड विनर एजुकेशन द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस प्रतिष्ठित आयोजन को वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। राष्ट्रीय फिनाले का आयोजन वर्ल्ड विनर ट्रस्ट के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई।
आयोजकों के अनुसार, ‘मिस भारत’ केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देशभर की प्रतिभाशाली युवतियों को फैशन, मॉडलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने वाला एक राष्ट्रीय मंच है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को निखारते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
झारखंड से शुरू होगा ‘मिस भारत’ का सफर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजकों ने प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि ‘मिस भारत 2026’ का सफर झारखंड से शुरू होगा। झारखंड में ऑडिशन एवं स्टेट फिनाले के बाद देश के विभिन्न राज्यों में ऑडिशन और स्टेट फिनाले आयोजित किए जाएंगे। अलग-अलग राज्यों से चयनित विजेताओं को राष्ट्रीय मंच पर लाकर ‘मिस भारत 2026’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि उनकी कोशिश है कि राष्ट्रीय स्तर का ग्रैंड फिनाले झारखंड में ही आयोजित किया जाए, ताकि गोवा, मुंबई और देश के अन्य राज्यों से चयनित विजेता रांची आएं और झारखंड की धरती से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाएं। इससे झारखंड को भी देश के फैशन एवं मॉडलिंग क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाने में मदद मिलेगी।
राज्य विजेताओं को स्कूटी, राष्ट्रीय विजेता को कार देने की योजना
वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम ने कहा कि “मिस भारत एक नया और बड़ा मंच है, जिसका उद्देश्य देश की प्रतिभाशाली युवतियों को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में बेहतर करियर का अवसर प्रदान करना है। हमारी कोशिश है कि राज्य स्तर पर चयनित विजेताओं को स्कूटी और राष्ट्रीय स्तर की विजेता को कार उपहार में दी जाए।”
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छोटे शहरों और राज्यों में छिपी प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय मंच पर आने का अवसर मिलेगा।
साधना झा कुमार ने छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मंच देने पर दिया जोर
इस अवसर पर साधना झा कुमार ने कहा कि “मिस भारत से जुड़ना मेरे लिए उन प्रतिभाओं को आगे लाने की एक कोशिश है, जो छोटे शहरों और राज्यों तक सीमित रह जाती हैं। कई प्रतिभाओं में क्षमता होने के बावजूद उन्हें उचित मंच और करियर का अवसर नहीं मिल पाता। जब मैं राष्ट्रीय स्तर के फैशन शो में जूरी के रूप में जाती हूं और वहां प्रतिभागियों को देखती हूं, तो महसूस होता है कि छोटे राज्यों में भी बहुत बेहतर प्रतिभाएं मौजूद हैं। जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है।”
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ‘मिस भारत’ देश का एक बड़ा और प्रतिष्ठित मंच बनेगा तथा एक दिन मिस फेमिना जैसे बड़े मंच को भी चुनौती देगा।
प्रियांशु चौधरी देंगी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी
प्रियांशु चौधरी, जो स्वयं मिस फेमिना की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, ने कहा कि “मैं खुद इस सफर का हिस्सा रह चुकी हूं, इसलिए मुझे पता है कि किसी मॉडल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए किस तरह की ग्रूमिंग और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। मिस भारत से जुड़ने वाली प्रतिभाओं को बेहतर तरीके से तैयार कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का हमारा पूरा प्रयास रहेगा।”
राखी मिश्रा ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
अभिनेत्री राखी मिश्रा ने कहा कि “मैं इस मंच से जुड़ने वाली सभी प्रतिभागियों को उनके करियर में हर संभव सहयोग देने का प्रयास करूंगी। एक अभिनेत्री के रूप में मैंने भी अपने करियर में कई तरह की चुनौतियों और बाधाओं का सामना किया है। इसलिए मेरी कोशिश रहेगी कि नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले।”
सत्यजीत कुंडन सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘मिस भारत’ के निदेशक सत्यजीत कुंडन, वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक वसीम आलम, साधना झा कुमार, प्रियांशु चौधरी, राखी मिश्रा, मोनू राज, ब्यूटी मिश्रा, रोहित आर.के., अरशद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में गुलशन कुमारी, बिजित कुमार, समीर, अंकित, आर्यन, शहनाज, अनुरागिनी, उमी झारखंडी, अमित, सुमित, अभिनाश, पूनम, अंशु, आसिफ, अनस, आशीष एवं सूरज सहित फैशन, मॉडलिंग, कला एवं मनोरंजन जगत से जुड़े कई अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
उपस्थित अतिथियों ने ‘मिस भारत 2026’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों को इस नई पहल के लिए बधाई दी तथा आगामी ग्रैंड फिनाले के लिए शुभकामनाएं दीं।
पोस्टर और क्राउन लॉन्च के साथ बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान ‘मिस भारत 2026’ के आधिकारिक पोस्टर एवं ग्रैंड फिनाले के क्राउन का अनावरण किया गया। फिनाले क्राउन को इस प्रतिष्ठित खिताब की गरिमा, विजेता की उपलब्धि और गौरव का प्रतीक बताया गया।
पोस्टर एवं क्राउन लॉन्च के साथ ही ‘मिस भारत 2026’ के आगामी ग्रैंड फिनाले को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। अब देशभर की निगाहें उस भव्य फिनाले पर रहेंगी, जहां विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागियों में से एक प्रतिभाशाली विजेता को ‘मिस भारत 2026’ के प्रतिष्ठित खिताब और क्राउन से नवाजा जाएगा।
प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का मंच
आयोजकों ने कहा कि ‘मिस भारत 2026’ का उद्देश्य केवल सौंदर्य को आंकना नहीं, बल्कि प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के माध्यम से देश के छोटे-बड़े शहरों और राज्यों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि वे फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपने करियर को नई दिशा दे सकें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी ऑडिशन, स्टेट फिनाले, ग्रूमिंग, प्रतिभागियों के अवसर और राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों को तिरंगे के रंगों वाले फॉक्स/फैब्रिक से सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने ‘मिस भारत 2026’ की इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे देश की नई प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरा मंच बताया।
आयोजक: वर्ल्ड विनर एजुकेशन
प्रस्तुतकर्ता: वॉम्स मॉडलिंग इंस्टीट्यूट
राष्ट्रीय फिनाले: वर्ल्ड विनर ट्रस्ट के माध्यम से

