धर्म परिवर्तन के मामले में फरार चल रहे तनवीर खान बिहार के अररिया से गिरफ्तार

मॉडलिंग कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर को रांची पुलिस ने बिहार के अररिया जिला से गिरफ्तार कर लिया है। तनवीर पर बिहार के भागलपुर की एक मॉडल मानवी राज ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मानवी ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने  मामले  को  रांची  के  गोंदा  थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इधर, यश मॉडलिंग एजेंसी का संचालक तनवीर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार था। कहा जा रहा था कि वह विदेश भाग गया है। बताते चलें कि रांची पुलिस द्वारा मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है.

 

Advertisements
Ad 7

Leave a Reply