साहिबगंज : झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड के रामसर साइट सह पतौड़ा झील में शनिवार को झामुमो जिलास्तरीय बैठक किया गया. जिला अध्यक्ष अरूण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई.
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा,राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन,बोरियो विधायक धनंजय सोरेन शामिल हुए. वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू,राजमहल नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख,विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ सहित, प्रो० नजरुल इस्लाम सहित कई नेता उपस्थित हुए.इस दौरान अतिथियों का पारंपरिक गीत गाकर एवं अंगवस्त्र व बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया.बैठक में सैकड़ों की संख्या में जिला के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.इस दौरान अतिथियों ने मंच को संबोधन किया.इस दौरान अतिथियों ने एसआईआर को लेकर इससे जुड़ी जानकारी बताया एवं किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही एवं इससे जुड़ी 11 प्रकार की कागजातों को विस्तृत रूप से बताया.

वहीं केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को दबाने के लिए नए-नए प्रकार के हाथ कंडे अपनाते हैं.कहा कि आने वाले दिनों में प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तर पर बैठक की जाएगी.मौके पर झामुमो जिला सचिव सुरेश टुडू, संजय गोस्वामी,सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम,महिला मोर्च जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा,उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान,काजू मल्लिक,विश्वजीत मंडल,जिप सदस्य रानी हांसदा,अब्दुल बारीक,अनीसुर रहमान,बादल घीसू शेख,तमरुद्दीन शेख,अनवारूल हक,नेहरूल इस्लाम,इब्राहिम शेख सहित अन्य मौजूद थे.
—-
जिला के प्रत्येक पंचायतों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ) का चयनित किया गया है. एसआईआर की प्रक्रिया में बूथ लेवल एजेंट की जिम्मेदारी एवं कार्रवाई बताया गया.आने वाले दिनों में प्रखंड स्तरीय के साथ साथ शिविर आयोजित कर लोगों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी.ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो.
अरुण सिंह
झामुमो जिलाध्यक्ष,साहिबगंज
—–
बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर को लेकर था.एसआईआर प्रक्रिया में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर बीएलए की नियुक्त किया गया है.बीएलए अपने अपने क्षेत्रों में जाकर एसआईआर के बारे में लोगों को समझाने एवं एसआईआर में नाम हटने/त्रुटि होने आवश्यक कागजात के बारे में जानकारी दी गई.
विजय हांसदा
सांसद,राजमहल लोकसभा
———–
केंद्र सरकार अलग-अलग हथकंडे अपना कर विपक्षीय पार्टियों को दबाने व कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं.एसआईआर के नाम पर लाखों मतदाताओं का नाम हटाया जा रहा है. परंतु हम झुकने वाले नहीं हैं.
धनंजय सोरेन
विधायक,बोरियो विधानसभा
——–+
केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार आज जिलास्तरीय बैठक हुई.बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसआईआर से जुड़ी बातों को लेकर चर्चा किया एवं बीएलए को जिम्मेदारियां को बताया गया.
मो ताजुद्दीन
विधायक,राजमहल विधानसभा

