मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

पेटरवार। झारखंड मुक्ति मोर्चा आवासीय कार्यालय में रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता बरतने को कहा।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र का विकास, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।