पेटरवार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पेटरवार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार, कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार, प्रखंड संसाधन केंद्र पेटरवार, वन क्षेत्र कार्यालय पेटरवार सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। कई संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

