मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड की सफलता को लेकर भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारी की बैठक सम्पन्न

 

भागलपुर :

मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय पदाधिकारी की बैठक भागलपुर में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश संगठन मंत्री सहित क्षेत्रीय विधयाक गण ने पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रोजलन कर की। महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने सभी कार्यकर्ता का चंदन लगाकर और पुष्प वर्षा से सभी का स्वागत अभिनंदन किया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने वन्देमातरम गीत गाया।

भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष साह ने क्षेत्रीय बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी का स्वागत अंगवस्त्र से करके कहाकी मेरे लिए गर्व का दिन है की भागलपुर में क्षेत्रीय बैठक हो रहा है और स्वागत करने का अवसर मिलता तो हृदय प्रफुल्लित हो जाता है क्योंकि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है।

बिहार प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय भीखुभाई दलसानिया ने कहाकी सामूहिकता व पारस्परिकता भाजपा की विशिष्टता है। भाजपा में हम सभी लोग योजना के तहत काम करते हैं संगठन में पद स्टेटस सिंबल नहीं बल्कि दायित्व है जो काम करके ही निभाया जा सकता है।

बिहार प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में हमेशा छात्रों, महिलाओं,युवाओं तथा देश की सीमा की रक्षा करने वाले जवानों का हौसला बढ़ाया है।
आगामी 30 अप्रैल को मन की बात का 100वां एपिसोड भागलपुर, नवगाछिया एवं बांका जिले के सभी बूथों पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया जायेगा। इसके प्रसारण कि व्यवस्था लोगों को मन की बात सुनाने को प्रेरित करने हेतु बूथ प्रभारी,शक्ति केन्द्र प्रभारी,मंडल प्रभारी,विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। बूथ स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर बैठक कर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में अभी से ही उत्साह का माहौल व्याप्त है।

इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शहनवाज़ हुसैन,अनिल यादव,पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल,एम.एल.सी एन.के यादव,ललन पासवान,पवन यादव,निकी हेमब्रेम,ई.शैलेन्द्र,बांका जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा,नवगछिया जिला अध्यक्ष मुक्ति सिंह निषाद,भागलपुर प्रभारी रामानंद चौधरी,अभय बर्मन,लाल मोहन गुप्ता,पवन मिश्रा,बंटी यादव,शरद सलापुरिया,रोहित पांडेय,विनोद मंडल,विकास सिंह,अर्जित चौबे,मनोज यादव,योगेश पांडेय,विजय कुशवाहा,दिलीप निराला,मुकेश राणा,अभय राय,नंदनी सरकार,राजीव लोचन मिश्रा,उमा शंकर,राजकिशोर गुप्ता ,श्वेता सुमन,कन्हाई मंडल,दिगंबर यादव,मनीष दास,देवब्रत घोष,चंदन ठाकुर,अमदीप साह,नितेश सिंह,रौशन सिंह,राजीव मुन्ना,संजय केजरीवाल,प्रकाश साह,दीप शिखा,आनंद,श्रवण कुमार,अनुज झा,अंजना प्रकाश,प्रणव दास,आदित्य पांडेय,संगीता सिन्हा,नीतू चौबे,अनुज झा,विनीत वत्स,सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बयान जारी करके दी।

Leave a Reply