नियोजन नीति के खिलाफ भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा झारखण्ड सरकार के नियोजन नीति के खिलाफ मुख्य मंत्री हेमन्त सोरेन का पुतला फूंका। बुधवार की शाम भाजयुमो कार्यकर्तोंओं ने स्थानीय झंडा मैदान से एक रैली निकाला और पूरे शहर का भ्रमण किया। उंसके बाद जेपी चौक पहुंचे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सूबे की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। बाद में जेपी चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजयुमो नेता रंजीत राय, आलोक सिन्हा, आकाश सिंह, शुभम पांडेय, गौरव विश्वकर्मा, अमित तर्वे, गौतम तिवारी के अलावे काफी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

पुतला दहन उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित करते भाजयुमो नेताओं ने झारखण्ड सरकार की 60-40 वाली नियोजन नीति को युवाओं को छलने वाला फार्मूला बताया। कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार युवाओं को ठगने का भी प्रयास कर रही है। कहा कि सत्ता पाने के लिए हेमंत सोरेन ने झूठे वादे किये और युवाओं को बरगलाने में कोई कसर नहीं छोड़ा

Leave a Reply