युवाओं के नेतृत्व में ही होगा बेहतर झारखंड का निर्माण ः सुदेश

गोमिया ः तेनुघाट गेस्ट हाउस के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गोमिया विधानसभा स्तरीय युवा संवाद में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोमिया के युवा गोमिया को विकसित गोमिया के रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए युवाओं के नेतृत्व में बेहतर झारखंड का निर्माण होगा। लाखों युवा अपने जीवन यापन हेतु दूसरे देश-प्रदेश में पलायन कर रहे हैं। युवा शक्ति को परिवर्तन का वाहक माना जाता है। चीन में लोकतंत्र नहीं है। इसके बावजूद विश्व का दूसरा इकोनॉमिक वाला देश है। इस तरह भारत के युवा आगे बढ़कर 2047 तक विकसित और समृद्ध भारत बना सकते हैं। क्योंकि, युवा हमारे मानव संसाधन हैं। युवा शक्ति सकारात्मक रूप से आगे बढ़े, यह एक बड़ी चुनौती है। युवाओं को आगे बढ़ना होगा, तभी गोमिया विधानसभा क्षेत्र का विकास होगा। राजनीतिक लोगों का पहला दायित्व है कि सकारात्मक रूप से पहल किया जाए। युवा शक्ति भविष्य नीति तय करेगी। युवा वर्ग की भूमिका सबसे आवश्यक है। युवा स्वयं मतदान करें और साथ में सभी लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में गोमिया विधानसभा विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी युवाओं से मतदान में आगे बढ़कर भाग लेने की अपील की। 
मौके पर बोकारो जिला प्रभारी तापस मेहता, राज्य संयोजक अमित कुमार, कौशल्या देवी, राजेश विश्वकर्मा, मो मिन्हाज, तीनों प्रखंड के युवा प्रभारी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।