ब्रह्माकुमारी संस्थान में योगाभ्यास कराया गया

 
बोकारो थर्मल ः बोकारो थर्मल स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में रविवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मीनू झा, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रगति मुरस्कर तथा डाॅ संगीता रानी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह आरंभ किया। डाॅ संगीता के द्वारा मेडिटेशन कराया गया। उन्होंने शारीरिक योग और राजयोग के लाभ बताए, कहा कि हमारा तन और मन दोनो का स्वस्थ रहना जरूरी है, इसलिए शरीर के लिए योग या योगा और मन के लिए राजयोग करना चाहिए, इससे जीवन में सकारात्मकता और खुशी आ जाती है। संस्था द्वारा पूरे भारत में यह योग दिवस एक साथ मनाया जा रहा है। राजयोग द्वारा हम परमात्मा से योग अर्थात मिलन मनाते हैं, उससे हमारा मन शुद्ध होता है और हम श्रेष्ठ संकल्प करते हैं। योग में सहायक की भूमिका चंद्रहास मिश्रा ने निभाई।
मौके पर बहन कमला, गायत्री, प्रियंका, निशा,पुष्पा, मीना, अंबिका, आरती, सुचिता, अंजू, बसंती, सुमित्रा, सर्वदेव सिंह,बद्री प्रजापति, राजीव टेढ़वाल, राजीव रंजन, ब्रह्मदेव, संतोष आदि मौजूद थे।