डुमरी में क्षितिज हॉस्पिटल में पत्रकार मिलन समारोह, वृद्धाश्रम का भी दौरा

डुमरी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षितिज हॉस्पिटल में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार शामिल हुए। अस्पताल प्रबंधक अशोक कुमार ने सभी उपस्थित पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर, बैग और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद सामूहिक भोजन के दौरान अस्पताल द्वारा लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और भविष्य की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के बाद पत्रकार प्रतापपुर स्थित क्षितिज वृद्धाश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध संसाधनों और बुजुर्गों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।इस मौके पर प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार समाज को सही-गलत और उचित-अनुचित का आईना दिखाने का काम करते हैं।

पत्रकारों के सम्मान के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं।कार्यक्रम में पत्रकार आशीष भगत, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, सतीश साहू, दिनेश रजक, शशि जायसवाल, अजय कुमार रजक, युगल कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।