बोकारो। गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ से हुई। इसके बाद निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार, जीजीईएस प्रबंधन सचिव सुरेंद्र पाल सिंह तथा सदस्य जसपाल सिंह, जगमोहन सिंह और गुरदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने स्वागत भाषण में देश की प्रगति में तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान की भूमिका पर जोर दिया। सुरेंद्र पाल सिंह ने संस्थान के निदेशक के नेतृत्व में फैकल्टी और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अकादमिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान आईएसटीई बीएनकेवाई फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में योगदान देने वाले संकाय सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और काव्य पाठ की प्रस्तुतियां दीं। संचालन एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शफक रहमत और संचार उप-सेल संयोजक डॉ. शफक जहीर ने किया। बीबीए की प्रभारी विभागाध्यक्ष शहनाज फरहीन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के अंत में जलपान का आयोजन हुआ। जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

