हवन और भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न

मयूरहंड पुराना शिव मंदिर के समीप भगवान चित्रगुप्त का मंदिर निर्माण कर प्रतिमा स्थापित किया गया। जिसको लेकर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 6 जुलाई को जल यात्रा के साथ किया गया। 8 जुलाई को हवन, महाआरती और भंडारे के साथ यज्ञ संपन्न की गई। तीनो दिन विधिवत पूजा अर्चना की गई। भगवान चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ के अंतिम दिन मयूरहंड के अलावा इटखोरी, कान्हाचट्टी, हजारीबाग और धनबाद से लोग आए। तीन दिन भक्तों ने भक्ति में खूब गोता लगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिप्रमोद लाल ने किया। इसके अलावा संतोष कुमार सिन्हा, नितेश कुमार, उदय सिन्हा, शशि कुमार सिन्हा, रामजीवन प्रसाद, अभिनाश कुमार मेहता, आनंद कुमार मेहता, शिवकुमार मेहता, कान्हाचट्टी के विनय कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, राजेश कुमार समेत कई लोगों ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया।