सेवानिवृत अंचलाधिकारी का हुआ तबादला, भू राजस्व विभाग ने जारी किया सूची

 

गिरिडीह। झारखंड प्रदेश में कुछ भी सम्भव है। यह एक ऐसा राज्य है जो हमेशा से सुर्खियों में रहा है। अब इस राज्य के भू राजस्व विभाग ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो इस राज्य को एक बार सुर्खियों में ला दिया है।

दरअसल झारखण्ड सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर सीओ (अंचल अधिकारियों) का तबादला किया है। भू राजस्व विभाग द्वारा अंचलाधिकारियों के तबादले से सम्बंधित अधिसूचना भी जारी किया है। जारी अधिसूचना की सूची मे वैसे अफसर का भी नाम शामिल है, जो सेवानिवृत हो चुके हैं। लेकिन भू राजस्व विभाग के मुताबिक वो पदाधिकारी अब भी कार्यरत है। और उनका विभाग द्वारा तबादला किया गया है।

विभाग द्वारा जारी सीओ के तबादले की सूची में राजस्व सेवा के पदाधिकारी रमेशचंद्र तिवारी का भी नाम शामिल है। यधपि श्री तिवारी बीते 31 मार्च को ही सेवानिवृत हो चुके हैं। उन्होंने अपनी अंतिम सेवा गिरिडीह जिले के सरिया अंचल में दी थी। इतना ही नहीं लिस्ट में रमेशचंद्र तिवारी को न सिर्फ सरिया सीओ के पद पर कार्यरत बताया गया है। बल्कि उनका ट्रांसफर दुमका जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी के तौर पर कर दिया गया है।

Leave a Reply