घर के बरामदे खड़ी बाइक धु धु कर जली, पड़ोसी गांव के युवकों पर संदेह, जांच में जुटी पुलिस

 

गिरिडीह।

घर में खड़ी एक बाइक रविवार की रात अचानक धू-धूकर जल गई। घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के अबरखा गांव की है। जानकारी के अनुसार गांव के चुरामन पंडित के पुत्र जीतेंद्र पंडित हर दिन की तरह रविवार की रात भी अपनी बाइक घर के बरामदे में खड़ी की थी। रात में घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए थे। रात करीब ढाई बजे जब घर के लोगों की नींद खुली देखा कि बाइक जल रही है। परिवार के लोग आग बुझाने बरामदे में पहुंचे तब तक पूरी बाइक जल चुकी थी।

सूचना मिलते ही तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद तिसरी थाना पुलिस को भी फोन कर जानकारी दी गयी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पीड़ित जीतेंद्र पंडित ने पुलिस को आवेदन देकर बगल गांव के युवकों पर संदेह जताते हुए नशे की हालत में बाइक जलाने का आरोप लगाया है। कहा कि घटना के समय उनके घर से कुछ ही दूरी पर वे दो युवक नशे की हालत में बैठे थे। पूछने पर उनमें से एक भाग निकला।

Leave a Reply