Breaking Report : DEEPAK KESRI
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के साहिबगंज सकरीगली एनएच 80 मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात सूत्रों की माने तो करीब 9 बजे सतपुलवा के समीप सकरीगली निवासी युवक नीतेश यादव उम्र 30 वर्ष पिता जगन्नाथ यादव को दो हमलावरों ने दाहिने पैर के नीचे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां इस घटना के बाद घायल युवक ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी जिसके बाद घायल युवक को आनन फानन में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया।
उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने फ़ौरन घायल युवक का प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलने के बाद जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह व नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता फौरन सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी घायल युवक से ली।

फिलहाल पुलिस गोलीबारी के इस मामले में कुछ भी कहने से बचती हुई नजर आ रही है। वही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने घटना के फौरन बाद सदर अस्पताल से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की पुलिस सही घटनास्थल की छानबीन कर रही हैं यह घटना कहां पर हुई और गोली कहां लगी है और घायल युवक की बाइक कहां पर है यह उनके परिजन जिला प्रशासन को नहीं बता पा रहे हैं छानबीन की जा रही हैं वहीं जिला प्रशासन का कहना की आवेदक के तरफ से कोई आवेदन नहीं पड़ा है आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और तत्काल सूचना मिलने पर छापामारी की जा रही है

