साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति ने मामूली बात पर अपनी पत्नी व सास को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उधर इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन फानन में दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर डॉ. आसिफ ने रुखसाना खातून को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि सास मजिदा खातून सदर अस्पताल में भर्ती है।

वही घायल रुखसाना के पिता ने अपने दामाद मो. शरीफ पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए बताया कि किसी बात को लेकर शाम में बेटी व दामाद के साथ कहा सुनी हुआ उधर वे मामूली झगड़ा समझ कर बाहर चला गया।
इसके कुछ देर बाद अचानक पता चला कि उसकी बेटी व पत्नी पर उसके दामाद ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है इसमें बेटी रुखसाना के गला में गहरा जख्म है जबकि उसकी पत्नी को पेट में छुरा लगा है। वही डॉक्टर ने बताया कि रुखसाना की स्थिति गंभीर रहने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच मामले की जांच में जुटी है।

