समाज कल्याण समिति परिसर में वीरेंद्र मंडल ने फहराया तिरंगा

निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान के समीप स्थित समाज कल्याण समिति परिसर में शनिवार को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया।
इस अवसर पर वीरेंद्र मंडल ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान विभूतियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी लोगों को आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता दिवस की सार्थकता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण समिति से जुड़े सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा।